Jahazpur News 3 दिसंबर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अंजुमन कमेटी ने सोमवार को राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी रामकेश मीणा एवं पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि अंजुमन कमेटी आम मुसलमान की ओर से 20 सूत्रीय मांगो का दो मर्तबा ज्ञापन दिया जा चुका है।
जिस पर कोई कार्रवाई नही की गई। इसके सन्दर्भ में आज तक अंजुमन कमेटी को अवगत नहीं कराया गया। जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। मुस्लिम समाज द्वारा लिखित तौर पर बार-बार ज्ञापन के बाद भी 20 सूत्रीय मांगो पर कोई ध्यान सरकार व प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया। यदि मांगो पर गौर नहीं किया गया तो दस दिनों में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस दौरान अंजुमन कमेटी सदर नज़ीर सरवरी, वक्फ बोर्ड सदर नसीब पठान, वाइस चेयरमैन लतीफ पठान, इमरान कुरेशी, निसार बेलिम मौजूद थे।



