Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीबालाजी मंदिर कासीर की बैठक का रविवार सुबह 8 बजे मंदिर परिसर में आयोजन किया गया।
इसमें विभिन्न मुद्दों पर विभिन्न प्रस्ताव लिए गए। समिति सचिव शिशुपाल चौधरी ने बताया कि साथ ही मंदिर परिसर में अपने इष्ट देव के नाम पर कासीर सरपंच शिवजीराम चौधरी एवं बालाजी मंदिर समिति सचिव शिशुपाल चौधरी, कोषाध्यक्ष पारस जैन द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया। बैठक में अध्यक्ष महावीर जांगिड़, कोषाध्यक्ष पारस जैन, नानूलाल गुर्जर, नानूलाल चौधरी, मुरली खाती, पुजारी सांवरिया पाराशर, लादूराम बारोड़िया समेत कई सदस्य उपस्थित मौजूद थे।

सरपंच ने बांटे ग्रामीणों को पौधे
सांवतगढ़ पंचायत सरपंच सुनील कुमार मीणा ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत को हरा भरा बनाने के लिए पूरी पंचायत के प्रत्येक घर में स्वयं की ओर से एक पौधा ग्रामीणों को सौपा है। जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। इस पहल में प्रत्येक घर को एक-एक पौधा वितरित करने के साथ पौधे का पालन पोषण एवं सुरक्षा करके उसको एक पेड़ बनाने को कहा गया है। जिससे ग्राम पंचायत की हरियाली बढ़ सके। ग्रामीण इस पौधे को अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी लगा सकते है।



