Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवक के लापता होने की गुमशुदगी दी

युवक के लापता होने की गुमशुदगी दी

मंदिर के बाहर लगाता था दुकान


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित चिंताहरण बालाजी मंदिर के बाहर दुकान लगाने वाले एक युवक के लापता होने की पिछले दिनों हनुमान नगर थाने में गुमशुदगी दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह गुमशुदगी कुचलवाड़ा खुर्द निवासी प्रहलाद पुत्र गंगाराम मीणा ने दी है। इसमें बताया कि उसका पुत्र पूरण गत 11 जुलाई की रात बालाजी मंदिर से कहीं निकल गया। युवक को ढूंढने के लिए परिजनों ने काफी कोशिश की। लेकिन पूरण का पता नहीं लगा। बताया गया कि यह युवक बालाजी मंदिर के बाहर चाय व प्रसाद विक्रय की दुकान करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d