Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली को उप जिला अस्पताल क्रमोन्नत करने सहित बिंदुओं पर चर्चा

देवली को उप जिला अस्पताल क्रमोन्नत करने सहित बिंदुओं पर चर्चा

जिला प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं के क्रियान्वन पर चर्चा


Desk News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहकारिता विभाग की रजिस्ट्रार एवं जिले की प्रभारी सचिव अर्चना सिंह ने शनिवार को भारत निर्माण सेवा केंद्र (डीओआईटी) में जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उपखंड अधिकारी भी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से किया जाना चाहिए। बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन संबंधी कार्यों के प्रस्ताव अविलंब तैयार किए जाएं और इसके लिए जिला कलक्टर एवं उच्च स्तर से समन्वय रखा जाएं। घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में अधिकारी गंभीरता बरते। प्रभारी सचिव ने जिले से संबंधित सभी बजट घोषणाओं की एक-एक कर समीक्षा की और अब तक की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि उच्च स्तर पर इनकी नियमित समीक्षा होगी। प्रभारी सचिव ने देवली, मालपुरा व अलीगढ़ शहरी पेयजल योजनाओं में उच्च जलाशय पाइप लाईन संबंधी कार्य, पीपलू में कृषि मंडी की स्थापना, देवली-उनियारा में विभिन्न सड़कों के कार्य, बनास नदी पर डोडवाड़ी से बोरड़ा सड़क मय काजवे का निर्माण, निवाई में नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण, देवली, मालपुरा निवाई में सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नयन, डिग्गी को तहसील एवं नगर पालिका के गठन सहित प्रत्येक बजट घोषणा के मद्देनजर संबंधित विभाग द्वारा अब तक हुई प्रगति के बारे में जाना।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी इनकी नियमित समीक्षा की जाएं। प्रत्येक विभाग को समयबद्ध सीमा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

“क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार “

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि जिले से संबंधित बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। जिला और संबंधित विभाग स्तर पर इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। जिला कलक्टर ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि चिन्हिकरण का कार्य संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d