Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र में घटित हुए तीन अलग-अलग हादसों में दो महिला व एक पुरुष ने जान गवाई है। इनमें दो जनों की मौत सर्पदंश से हुई है।
थाना प्रभारी सरवर खान ने बताया कि दूनी थाना क्षेत्र के टोडा का गोठड़ा निवासी लक्ष्मी नारायण (65) पुत्र लादूलाल धाकड़ गुरुवार को सुबह खेत पर मक्का की फसल की खुदाई करने गया था। जहां सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के बास खेड़िया गांव निवासी मधु देवी (74) पत्नी रामगोपाल जाट गुरुवार को सुबह खेत पर काम करने गई थी। जहां काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो महिला खेत पर अचेत अवस्था में मिली। जिसने दूनी अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने कृषि कार्य के दौरान मौत को लेकर मामला दर्ज कराया है। इसी प्रकार घाड थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी शिमला देवी (22) पत्नी राजाराम कीर बुधवार रात को खेत पर ही बने कच्चे टपरे में रह रही थी। जिसकी सांप के कटने से मौत हो गई। मृतक के परिजन सांप को भी साथ लेकर आए हैं। मृतका के दो बच्चे बताए गए हैं।



