Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsविद्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश, दो छात्राओं का एमएनएस परीक्षा में चयन

विद्यालय का निरीक्षण, दिए निर्देश, दो छात्राओं का एमएनएस परीक्षा में चयन


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक डाइट से वरिष्ठ व्याख्याता रेखा जैन व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली प्रधानलाल मीना ने गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योतिपुरा का निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेश कुमार देवतवाल ने बताया कि शिक्षाधिकारी ने मिड डे मील, प्राथमिक कक्षाओं का स्तर, कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, वृक्षारोपण कार्यक्रम, साइकिल वितरण, पुस्तकालय पुस्तक वितरण अपडेशन संबंधी जानकारी लेकर निरीक्षण किया। वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि इस दौरान अधिकारियों ने दुग्ध वितरण व्यवस्था, नव प्रवेशित विद्यार्थी सूचना, शिक्षक विद्यार्थी डायरी का भी अवलोकन किया। वहीं विद्यार्थियों से वार्ता करके कक्षा स्तर की जांच कर अपेक्षित सुधार के लिए सुझाव दिए। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक विनोद सुवालका बनवारी लाल, मनीषा मीना, राजाराम, शालिनी रघुवंशी भी उपस्थित थे।

परीक्षा में हुआ चयन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा दलवासा से कक्षा 8 की छात्रा कोमल कुमारी बैरवा एवं अंतिमा कुमारी मीणा का एनएमएमएस परीक्षा 2024 में चयन हुआ है। थांवला पीईईओ वसुधा शर्मा व प्रधानाध्यापक मुरलीधर शर्मा ने चयनित छात्राओं एवं एनएमएमएस प्रभारी श्याम सुंदर डीलवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर अनिल कुमार वर्मा, राजेंद्र बेरवा, अविनाश कुमार, शैतान सिंह मीणा प्रहलाद राम, फोरूलाल प्रजापत एवं शारीरिक शिक्षक हेमराज पांचाल तथा एसएमसी सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d