Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsआयुर्वेद नर्सिंगकर्मी के घर चोरी, नकदी व आभूषण पार

आयुर्वेद नर्सिंगकर्मी के घर चोरी, नकदी व आभूषण पार


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी में बुधवार रात एक बार फिर चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मकान में घुसकर नकदी व सोने, चांदी के आभूषण चुरा लिए।

वारदात का पता पीड़ित परिवार के सुबह उठने पर लगा। जहां समूचा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। कॉलोनी के उमाशंकर वैष्णव ने बताया कि यह वारदात आयुर्वेद हॉस्पिटल देवली के नर्सिंग कर्मचारी हीरालाल बैरवा के मकान में हुई। उनका मकान शिवनगर कॉलोनी में स्थित है। बीती रात चोरों ने मकान के खिड़की की ग्रिल खोलकर भीतर प्रवेश किया और सामान चुरा लिया। चोरों ने सूटकेस में रखे करीब 15 हजार रुपए नकद, 5 ग्राम सोने के टॉप्स व एक जोड़ी चांदी की पायजेब चुरा ली। वही कपड़े अन्य सामान को खुले स्थान पर फेंक कर चले गए। वारदात की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। कॉलोनीवासियों ने बताया कि मार्च माह से लेकर अब तक पांच मकानों ताले टूट चुके हैं और चोरी हुई।

शिवनगर कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। जिससे लोग भयग्रस्त है। यहां तक की कॉलोनीवासियों ने एक सुरक्षा कर्मचारी भी लगाया है। लेकिन यह कर्मचारी बीते एक सप्ताह से बीमार होने की वजह से गश्त पर नहीं आ सका। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वरदार को अंजाम दिया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरों को पकड़ने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d