क्रमिक भूख हड़ताल का तीसरा व कार्य बहिष्कार का छठा दिन
Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली द्वारा एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खुलवाने की मांग को लेकर किए जा रहे न्यायिक कार्य के बहिष्कार व क्रमिक अनशन के छठे दिन गुरुवार को धरना स्थल पर विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया।
इस दौरान जनसेवा समिति, भाजपा देहात अध्यक्ष बनवारी जाट, पालिका के पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसडी, पंकज जैन, रुखसाना, सीता देवी, छाया चौधरी, भाजपा जिला मंत्री जितेन्द्र चौधरी ने पहुचकर अधिवक्ताओ की मांगो का समर्थन किया और कहा की शहर मे दोनों कोर्ट आमजन को सुलभ न्याय के लिए अतिआवश्यक है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड के सानिध्य में एक प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा व उनसे हुई चर्चा के बारे में अधिवक्ताओं को बताया। धरना स्थल पर गुरुवार को क्रमिक भूख हडताल में जितेन्द्र शर्मा, अरविन्द दाधीच, अजीत सिंह, छीतर सिंह, कमलेश वैष्णव, शिवजीराम डडवाडिया, सागर चौहान, रमेश शर्मा, सत्येंद्र वर्मा, ललित चौहान, बंशी कलवार, सत्यनारायण धाकड, मुकेश मीणा शामिल थे।
इस दौरान देवली कोर्ट परिसर में लगातार 6 दिनो से नोटेरी, स्टांप विक्रेताओं व टाइपिस्ट ने भी अपना कार्य स्थगन जारी रखा है।


