Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के खो नागोरियन इलाका निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पोती की संदिग्ध मौत की बुधवार को देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला सईद खान पुत्र छोटू खां ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसका भतीजा आरिफ पुत्र फेयाज खां निवासी खो नागोरियन, जयपुर है। जिसकी 7-8 वर्ष पूर्व मौत हो गई। उसकी पत्नी शमा ने भिवड़ावास निवासी बुंदु खां से निकाह कर लिया और पुत्री सुहाना व जुनैद के साथ भिवड़ावास चली गई। बुधवार को 15 वर्षीय किशोरी सुहाना की मां शमा ने मोहम्मद शरीफ को फोन कर बताया कि सुहाना की तबीयत खराब हो गई तथा उसकी मौत हो गई है। जिसे वापस अस्पताल लाया जा रहा है। रिपोर्ट में बताया कि किशोरी को कोटा ले जाते वक्त उसकी मौत हुई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने शव को देखा है। उन्हें मौत पर संदेह है। प्रार्थी ने सुहाना की संदिग्ध मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय के गुहार लगाई है।




