Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डीएमआरडी की ताज़ा चेतावनी के अनुसार टोंक जिले के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम अगले 3 घंटों के भीतर मौसम अचानक बदल सकता है।
तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े रहने से बचने को कहा गया है, बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। तेज हवाओं के कारण कच्चे ढांचे, टीन शेड और होर्डिंग्स को नुकसान पहुंच सकता है।



