Tuesday, May 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में छात्राओं को दिया गया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण

देवली में छात्राओं को दिया गया सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण


Deoli News 5 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां छात्रों को अपहरण से बचने के गुर भी सिखाए गए।

कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इस दौरान छात्राओं को राजकोप सिटीजन एप के उपयोग की जानकारी दी गई और बताया गया कि इसके माध्यम से पुलिस से तत्काल सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी सी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल अपराध से जुड़े कानूनों के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति भी सजग किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित महसूस करवाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य वसुधा शर्मा एवं अध्यापिका अर्चना नागर भी मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d