Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दूनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध क्वार्ट्ज पत्थर खनन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में दबिश देकर मौके से एक प्लेटफार्म ट्रक और एक एलएनटी मशीन को बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्लेटफार्म ट्रक चालक शिवलाल पुत्र श्यामलाल गुर्जर निवासी सिंहजी का खेड़ा, थाना कोटड़ी जिला भीलवाड़ा और एलएनटी मशीन चालक विनोद पुत्र गोपाल गुर्जर निवासी आंवा रोड दूनी शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी रतन सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक बद्रीलाल यादव, कांस्टेबल कुलदीप, भंवर और सुरेन्द्र शामिल थे।


