Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationखुलेगा स्थाई एडीजे कोर्ट, अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल

खुलेगा स्थाई एडीजे कोर्ट, अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल


Jahazpur News 11 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में जहाजपुर को महत्वपूर्ण सौगात देते हुए यहां स्थाई एडीजे (अपर जिला एवं सत्र) न्यायालय खोलने की घोषणा की है। घोषणा होते ही न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने पटाखे चलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने कहा कि स्थाई एडीजे कोर्ट खुलने से क्षेत्र की न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित और सुगम न्याय मिल सकेगा। उन्होंने इसे जहाजपुर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग का सकारात्मक परिणाम बताया।
गौरतलब है कि गत 4 फरवरी को बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा के सानिध्य में विधानसभा भवन में राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात की थी।

प्रतिनिधिमंडल ने जहाजपुर में संचालित एडीजे कैम्प कोर्ट को स्थाई न्यायालय में परिवर्तित करने की मांग रखते हुए बताया था कि कैम्प कोर्ट व्यवस्था के कारण अधिवक्ताओं एवं आमजन को विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बार एसोसिएशन के महासचिव शैतान सिंह राणावत सहित सदस्य ओम प्रकाश मूंदड़ा, अंजनी शर्मा, अतुल, कमल गौड़, बद्रीलाल, मुकेश, महावीर प्रसाद, सत्यनारायण खटीक, अमित बिड़ला, अखलाक अहमद, जाकिर हुसैन, नरेंद्र सिंह मीणा, सुशीला जैन, सोनाली धाकड़ एवं संतोष कुमारी मीणा उपस्थित रहे थे। बार अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने इसे सराहनीय पहल बताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d