Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsआभा आईडी बनाने, नैन सुख के तहत चस्मा वितरित करने सहित के...

आभा आईडी बनाने, नैन सुख के तहत चस्मा वितरित करने सहित के निर्देश

जहाजपुर ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की बैठक


Jahazpur News 19 जुलाई (आज़ाद नेब) सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल मीणा ने शुक्रवार को जहाजपुर ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की बैठक ली। इसमें आभा आईडी बनाने एंटी लार्वा सर्वे करने एवं नैन सुख के तहत चस्मा वितरित करने के सहित निर्देश दिए गए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक सीएमएचओ डॉ. विष्णु दयाल मीणा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी शाहपुरा ने ली। बैठक में सीएमएचओ मीणा ने एएनसी रजिस्ट्रेशन, 12 सप्ताह रजिस्ट्रेशन, 4 एएनसी चेक अप, एचआईवी जांच, सिफलिस जांच, एचसीएस एजी जांच, टीबी जांच, आभा आईडी करक्शन, आयुष्मान कार्ड वितरण प्रगति, मौसमी बीमारियों के अंतर्गत एंटी लार्वा सर्वे करने, नैन सुख कार्यक्रम के तहत् चिन्हित लोगों को दो दिनों में चस्मा वितरित करने, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना में प्रतिदिन समय पर दवा पर्ची की एंट्री सुबह 8 बजे तक करने के निर्देश दिए। इसी तरह निःशुल्क जांच योजना में सभी जांचे करने, 5 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की आभा आईडी के लिए आशा सहयोगिनी, सीएचओ, एएनएम को प्रतिदिन 100 आईडी बनाने के निर्देश दिए।

ब्लॉक मीटिंग में चिकित्सा प्रभारी डॉ. नईम अख्तर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, ब्लॉक के एलएचवी, एसएचएस, सीएचओ, एएनएम एमपीडब्ल्यू खेमराज, कैलाश अमरचंद, एसएलटी रामप्रसाद, बीएनओ महावीर जाट मौजूद थे‌।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d