Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनकबजनी व चोरी के 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

नकबजनी व चोरी के 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ दर्जन वारदातों का खुलासा


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकबजनी व चोरी के चार शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। इन आरोपियों से 18 वारदातों का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी सरवर खान के अनुसार पुलिस उपअधीक्षक रामसिंह समेत उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन अनुसार पुलिस ने टीम गठित कर यह सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने सुरेश उर्फ किसना पुत्र जगदीश मोग्या निवासी जलसीना, श्योराज उर्फ सोराज बावरी मोग्या निवासी मजोला ढाणी थाना मालपुरा, किशोर पुत्र जगदीश मोग्या निवासी जलसीना एवं गणेश मोग्या पुत्र रामधन मोग्या निवासी रावणपुरा, जूनिया, थाना सदर केकडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर सबसे पहले सूने मंदिर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, मकान को चिन्हित करते हैं। इसके बाद वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाई, वारदात का तरीका समझा एवं टेक्निकल तथ्यों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

यह आरोपी शातिर किस्म के है, जो पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपने रहने की जगह बदलते हैं। आरोपियों ने घाड़, मेहंदवास, टोडारायसिंह, केकड़ी समेत स्थान पर कई वारदातें की है। उक्त गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब स्पेशल टीम टोंक, मोहम्मद इस्माइल, पुलिसकर्मी भागचंद, विजय सिंह की विशेष भूमिका रही है।

यह वारदाते स्वीकार की

गिरफ्तार हुए आरोपियों ने दूनी थाना क्षेत्र के एकपन्या देवजी मंदिर में गत 10 जून की रात भारी दान पेटी तोड़कर नकदी चुराने व अन्य पांच वारदातें करना स्वीकार किया है। इसी प्रकार घाड़ थाना क्षेत्र में 4, मेंहदवास क्षेत्र में एक, थाना मालपुरा क्षेत्र में 3 व थाना टोडारायसिंह जिला केकड़ी क्षेत्र में 4 बार वारदात करना स्वीकार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d