Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsआभा कार्ड में परिवार के हर सदस्य का रहेगा हेल्थ रिकॉर्ड

आभा कार्ड में परिवार के हर सदस्य का रहेगा हेल्थ रिकॉर्ड


Desk News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अब हर व्यक्ति का हैल्थ अकाउंट बनाया जा रहा है। जिसमें डिजिटल रूप में व्यक्ति का स्वास्थ्य रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान डिजिटल भारत मिशन की शुरुआत की है।

इसके लिए मरीज का हेल्थ रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट रखने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाया जा रहा है। जिसमें 14 अंकों का एक आईडी नं जनरेट होता है। संबंधित व्यक्ति आभा ऐप के माध्यम से अपने चिकित्सा से संबंधित समस्त रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, चिकित्सक का लिखा दवा का पर्चा, डॉक्टर नोट्स, इमेज, वैक्सीन आदि डिजिटल प्लेटफार्म पर सुरक्षित रख सकेंगे एवं आवश्यकता पड़ने पर अपने रिकॉर्ड को डॉक्टर से शेयर कर सकते है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है। अब तक 46 प्रतिशत व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई जा चुकी है।

यह है आभा कार्ड

आभा कार्ड में एक डिजिटल प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है, जिसमें सभी नागरिकों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आभा कार्ड बनाया जा रहा है। परिवार के हर सदस्य का पृथक आभा कार्ड होगा। आमजन का हेल्थ अकाउंट है, जिसे 14 अंकों की आभा आईडी से पहचाना जाता है। पुरानी हिस्ट्री सामने होने से डॉक्टर को मरीज के सटीक विश्लेषण में मदद मिलेगा। सीएमएचओ ने बताया कि अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से स्टोर किया जा सकता है, ताकि जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकें। पंजीकृत स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती है। आमजन जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 और 108 पर भी संपर्क कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d