(हेल्थ न्यूज़)
Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित तेजविजन आई हॉस्पिटल में हाल ही में आंखों की जटिल और अहम सर्जरी हुई है। यहां हॉस्पिटल में जटिल मोतियाबिंद की सर्जरी के दौरान जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का अत्याधुनिक ओडिसी आईओएल लेंस का सफल प्रत्यारोपण किया गया है।
एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित आई स्पेशलिस्ट डॉ. धनराज जाट ने बताया कि ओडिसी लेंस एक प्रीमियम कृत्रिम अंतः नेत्र लेंस है, जिसे पास, बीच और दूर की वस्तुओं को देखने में बेहतर सुविधा देने तथा इससे चश्मे पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसकी उन्नत प्रकाशीय तकनीक दृष्टि की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह आधुनिक लेंस तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो रोजमर्रा के कार्यों में चश्मे पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। हालांकि इसके परिणाम मरीज की आंखों की स्थिति पर निर्भर करते हैं। डॉ. धनराज ने बताया कि कंपनी की जानकारी के आधार पर टोंक जिले में इस लेंस का यह पहला प्रत्यारोपण है। यह लैंस प्रत्यारोपण एक 45 वर्षीय महिला के किया गया है, जो कि नर्सिंग कर्मचारी है।




