Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्या भारती कार्यालय टोंक के पदाधिकारियों ने शनिवार को पटेल नगर स्थित उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण दल में जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा, संकुल प्रमुख गोपाल लाल गुर्जर और संस्कार केंद्र प्रमुख राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में शैक्षणिक स्तर, स्वच्छता और विद्यालय के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापिका अनुराधा शर्मा ने बताया कि पदाधिकारियों ने सुधार के लिए उपयोगी सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया। यहां विद्यालय समिति की व्यवस्थापक कमलेश मूंदड़ा, अध्यक्ष अनीता पारीक और कोषाध्यक्ष राजकुमार दाधीच सहित उपस्थित थे।



