Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपशु विज्ञान महाविद्यालय में खेल सप्ताह मनाया

पशु विज्ञान महाविद्यालय में खेल सप्ताह मनाया


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय देवली में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

इस दौरान आउटडोर खेलो में वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, गोला फेक, भाला फेक, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, फुटबॉल और इंडोर खेलो में शतरंज, कैरम, लूडो, बैडमिंटन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। शतरंज में प्रथम वर्ष के छात्र केमिल्टन, लूडो प्रतियोगिता में दिवेश व दिव्यांशु, भाला फेक प्रतियोगिता में दिव्या व जयवर्धन, गोला फेक में मोहित व दिव्या व बैडमिंटन में अम्मू व जीतमन्यु विजेता रहे। इसी प्रकार कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी ऑर फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष के छात्र विजेता रहे। खेल सप्ताह का समापन समारोह ऑर फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। विजेता छात्र छात्राओ को पुरस्कार वितरित किया जाएगा। इस दौरान कॉलेज की कार्यकारी निदेशक नीलू अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d