Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआयुर्वेद शिविर : 52 रोगियों को मिला परामर्श

आयुर्वेद शिविर : 52 रोगियों को मिला परामर्श


Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति, देवली और कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट), कालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान पेंशनर भवन (तहसील परिसर) में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।

यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि शिविर में कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के अनुभवी वैद्य सुशील कुमार शर्मा ने 52 रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। वही रोगियों को निशुल्क दवाई भी दी गई। वैद्य ने श्वास, खांसी, नजला, जुकाम, चर्म रोग, सिरदर्द, मुखपाक, मस्से, अजीर्ण, पेट के रोग रोगों सहित का उपचार दिया। दवाई वितरण में उपवैद्य लक्ष्मी नारायण सोनी और परिचारक रघुवीर वर्मा ने सहयोग किया। शिविर में प्रबंधक घीसालाल टेलर, कन्हैया लाल लुनिवाल, महावीर कुमार जैन, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, प्रहलाद शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, भंवरलाल नायक, श्याम लाल पारीक और राजेंद्र शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d