Deoli News 13 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर 14 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र देवली का भ्रमण करेंगे।
इस मौके पर उनके स्वागत में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। रीको संघ अध्यक्ष कृष्णकांत गोयल ने बताया कि जैन मुनि सुबह 8:30 बजे पार्श्वनाथ धर्मशाला से श्रुतशाला के विद्यार्थी और लोगों के साथ रवाना होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में जैन मुनि की आहारचर्या और प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वार पर उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जैन मुनि को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराया जाएगा और उनका पादप्रक्षालन भी किया जाएगा।



