Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskआश्वासन की आस में 19 दिनों से बैठे विस्थापित

आश्वासन की आस में 19 दिनों से बैठे विस्थापित


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की भराव क्षमता एक मीटर बढ़ाने के विरोध में राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति द्वारा देवली तहसील परिसर के बाहर दिया जा रहा धरना शनिवार को 19 वें दिन भी लगातार जारी रहा।

कार्यवाह अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जांगिड़ एवं सत्यनारायण सरसड़ी ने बताया कि शनिवार को भी तेज कड़ाके की सर्दी भी उनका धरना जारी रहा। वे बांध की भराव क्षमता बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं प्रताप नारायणी कालोनी निवासी डॉ. प्रहलाद मीणा द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने तथा पुनर्वास नीति की चाही गई जानकारी आज तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है। विस्थापित और ग्रामीण को आस है कि उनकी मांग पूरी होगी। फिलहाल 19 वे दिन भी धरना जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d