Deoli News 10 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण का संकल्प लेने वाले रामसिंह शक्तावत का पं मुकेश गौतम द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
गुरु कृपा संस्थान देवली के पं गौतम ने उनके धार्मिक और पुनीत कार्यों की सराहना की। दरअसल शक्तावत ने हाल ही में एक जरूरतमंद मुस्लिम परिवार की बेटी के विवाह का पूरा खर्च उठाकर इंसानियत पेश की है। जिसके लिए उनका अभिनंदन किया गया।



