Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessआकाश इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स देंगे मार्गदर्शन, एआईपीएस में नि:शुल्क ओरिएंटेशन कल

आकाश इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स देंगे मार्गदर्शन, एआईपीएस में नि:शुल्क ओरिएंटेशन कल

  • कोटा जैसी नीट और जेईई की तैयारी अब देवली में

  • स्टूडेंट को मिलेगा कैरियर मार्गदर्शन


Deoli News 11 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल एआईपीएस में अब विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन नीट और जेईई की विशेष कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इन कक्षाओं का संचालन कोटा ‘आकाश इंस्टीट्यूट’ के अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च स्तरीय कोचिंग और मार्गदर्शन अपने ही शहर में प्राप्त हो सकेगा। स्कूल डायरेक्टर मोहित मंगल ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को विद्यालय परिसर में ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस सत्र में आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, रणनीति और कोर्स की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है और इसमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों के आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों और छात्रों को आमंत्रित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d