Deoli News 21 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार उत्पन्ना एकादशी को देवली से रवाना होगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि उत्पन्ना एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 26 नवम्बर को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस रवाना होगी। यात्रियों को सुबह साढ़े 10 बजे तक बस पर पहुंचना होगा, ताकि यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा सके। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। यात्री 7737236402 पर संपर्क कर सकते हैं।


