Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सुबह के वक्त होने वाली जलापूर्ति के समय में सर्दी को देखते हुए परिवर्तन किया गया है। सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग देवली के अनुसार बढ़ती सर्दी के चलते सदर बाजार, नेहरू मार्केट, विवेकानंद कॉलोनी, पटवा बाजार, घोसी मोहल्ला, कीर मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी समेत सुबह की जलापूर्ति अब सुबह 6 के बजाय अब 6:30 बजे होगी। जबकि शाम की जलापूर्ति यथावत रहेगी। यह जानकारी विभाग की कनिष्ठ अभियंता हिना ने दी।



