Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्टार महाविद्यालय में मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र जोशी द्वारा विद्यार्थियों को एसआईआर ऑनलाइन फार्म डिजिटाइजेशन पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान सूची गहन पुनरीक्षण का गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने के संबंध में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। जोशी ने विद्यार्थियों को एसआईआर के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के साथ अपने और अपने परिवार के पपत्र को भरने व बीएलओ की मदद करने के लिए भी संकल्प दिलाया। इस मौके पर स्टार इन्फोटेक कॉलेज के निदेशक मोहम्मद इदरीश भी मौजूद रहे। जिन्होंने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय में इलेक्ट्रिक बेल डोनेट की
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में प्रभुलाल बैरवा द्वारा एक इलेक्ट्रिक बेल डोनेट की गई। इस बेल की फिटिंग सहित कीमत 13 हजार 50 रुपए है, जो दानदाता द्वारा दी गई है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनीता लाठी समेत मौजूद थे।
एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में NSS+2 के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक गोशाला में गायों की सेवा की, परिसर की साफ-सफाई की, चारा खिलाया और पानी पिलाया।

इसके बाद बावड़ी बालाजी मंदिर में अनावश्यक पौधों की कटाई और मंदिर परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने दी।


