Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskऑनलाइन एप में अपेक्षित संशोधन करने की मांग

ऑनलाइन एप में अपेक्षित संशोधन करने की मांग

प्रमुख शासन सचिव के नाम दिया ज्ञापन


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फसल खरीफ 2021 की गिरदावरी ऑनलाइन एप से की जा रही है। वहीं इसमें अपेक्षित संशोधन की मांग को लेकर राजस्थान पटवार संघ उप शाखा देवली ने सोमवार को प्रमुख शासन सचिव के नाम देवली एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि गत 22 अगस्त को अतिरिक्त भू प्रबंधन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विभिन्न संशोधन बिंदुओं पर सहमति हुई। ज्ञापन में बताया की लोकेशन बफर 50 मीटर के स्थान पर 350 मीटर किए जाने, लोकेशन डिसएबल का ऑप्शन पटवारी स्तर पर करने, पटवारी द्वारा किसान की गिरदावरी सत्यापन करते समय लोकेशन की बाध्यता को हटाने, लोकेशन पर जाकर गिरदावरी करते समय सुरक्षा की दृष्टि से महिला पटवारी के लिए विभाग से आवश्यक निर्देश जारी किए जाने के साथ एप पर कार्य की गति बढ़ाने पर सहमति हुई थी। लेकिन 18 दिन बाद भी उक्त ऑनलाइन एप में संशोधन नहीं हुआ। लिहाजा ऐसी स्थिति में गिरदावरी कार्य किया जाना संभव नहीं है।

वही प्रदेश में लगातार बारिश का दौर है और एप पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में उक्त संशोधन होने तक पटवार संघ द्वारा गिरदावरी कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पटवारी सुशील कुमार जैन समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d