Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk41 वीं जिला स्तरीय हॉकी में लावा टीम विजेता घोषित

41 वीं जिला स्तरीय हॉकी में लावा टीम विजेता घोषित


Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में 41 वीं 15 वर्ष नेहरू जूनियर प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवीएस लावा एवं थांवला के बीच हुआ।

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश मीणा ने बताया कि इसमें एवीएस लावा जिला विजेता रही।प्रधानाचार्य महावीर मीणा ने बताया कि 15 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमो के 192 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसीबीईओ देवली रामराय मीणा, हीरालाल रेगर, सरपंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। इसमें अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की ट्रॉफी भेंट की। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता के ध्वज को सम्मान सहित उतारा गया। पूरे निवारिया गांव ने आए हुए सभी खिलाड़ियों, टीम प्रभारियों एवं निर्णायक मंडल को सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टॉफ, विद्यार्थी, टीमें एवं प्रभारी उपस्थित थे।

प्रखर राजस्थान कार्यक्रम की शुरुआत

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में प्रखर राजस्थान रीड टू लीड कार्यक्रम 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक का शुभारंभ हुआ। कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों में पठन कौशलों की प्रवाहशीलता एवं अवधारणाओं पर समझ विकसित करने के लिए स्कूलों में नियमित रूप से सातवें कांलाश में रीडिंग पिरीयड संचालित कर पठन कौशलों के लिए उपलब्ध पुस्तकों संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम की शुरुआत पीईईओ प्रेमलाल मीना, उप प्रधानाचार्य नीरज जैन, अध्यापक सुगन चन्द कुमावत, अनिता मीणा अभिभावक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d