दूनी में हुई जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत
Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रखर राजस्थान अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की सहायक निदेशक डॉ. स्नेह लता शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया तथा नगर पालिका अध्यक्ष माया देवी बलाई द्वारा किया गया।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि प्रखर राजस्थान के अंतर्गत रीड ए थान और रीड टू लीड का उद्घाटन राज्य सरकार द्वारा सुबह 11:05 से 12:15 तक मिनट टू मिनट जारी कार्यक्रम अनुसार किया गया। सहायक निदेशक स्कूल शिक्षा परिषद डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रखर राजस्थान कार्यक्रम बच्चों में पढ़ने, समझने और समझ कर अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के प्रति रुचि जागृत करने कस महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रखर राजस्थान कार्यक्रम राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमे कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को रीड टू लीड एवं रीड टू थान कार्यक्रम से जोड़कर उनमें पुस्तकों के प्रति रुझान के साथ साथ पुस्तकालय से जोड़ने, कहानी और कविताएं सुनने, सुनाने, पढ़ने एवं समझने पर बल देना है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि यह अभियान 8 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार चलाया जाएगा। जिससे बच्चों में पढ़ने के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी।
इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में प्रखर राजस्थान कार्यक्रम का शुभारंभ एसीबीईओ देवली रामराय मीणा द्वारा विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम प्रभारी धर्म चन्द जैन ने बताया कि छात्र छात्राओं में पठन कौशल रीड टू रीड में ज्ञानवर्धक पुस्तको का पठन पाठन किया गया। यहां प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा, व्याख्याता रविशंकर मीणा, संजय सोयल, जितेन्द्र सिंह, अन्तिम बाला, इस्लाम बानो, दुर्गालाल मीणा, विजय बिष्ट, अनिरुद्ध गौतम, राजेश शर्मा सहित थे।


