Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में 68वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में पारदर्शिता रखी गई।
भोजन की व्यवस्था कैप्टन भरतसिंह के द्वारा की गई। इस दौरान सोमवार को रावतखेड़ा 17 वर्ष छात्र, अमरावासी 19 वर्ष छात्र, गांगीथला 17 वर्ष छात्र, कुराडिया 19 वर्ष छात्र, गाडौली 17 वर्ष छात्रा, ऊँचा 17 वर्ष छात्र, मेघरास 19 वर्ष छात्र, गाडोली 19 वर्ष छात्र, कुण्डिया कला 19 वर्ष छात्रा कुराड़िया 19 वर्ष छात्रा, अमरवासी 17 वर्ष छात्र टीम विजयी रही।
प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने समस्त विजयी टीम के खिलाड़ियों व टीम प्रभारी को बधाई दी। इसी तरह राऊमावि देवडावास देवली में आरपी मोहम्मद नासिर सीबीईओ देवली ने प्रखर राजस्थान के तहत शाला का निरीक्षण किया। इस प्रखर राजस्थान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं से कक्षा एक से 8 तक की कक्षाओं का निरीक्षण किया । साथ ही प्रखर राजस्थान के बारे में विस्तार से बताया।
संस्था प्रधान जय कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर अधिकारी ने गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर देने के लिए कहा। एबीएल किट का प्रयोग करने के लिए सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओ से कहा। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


