Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedसंथली-राजमहल मार्ग कई दिनों से अवरुद्ध, ग्रामीण परेशान

संथली-राजमहल मार्ग कई दिनों से अवरुद्ध, ग्रामीण परेशान


Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र का संथली-राजमहल मार्ग काफी दिनों से बाधित चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण परशुराम जाट ने बताया कि बीते दिनों हुई तेज बरसात के चलते दर्जनों गांवों को मुख्य हाइवे से जोड़ने वाली राजमहल संथली रोड से कटाव हो गया। यहां मार्ग के बीच रपटे पर लगातार पानी का बहाव व क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही। इससे हादसे का अंदेशा है। यह रपटा बंद होने से ग्रामीणो को 40 किमी. से अधिक की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग वर्तमान में स्वीकृत नई सड़क के साथ ही बड़ी पुलिया
का निर्माण कराया जाए, जिससे दर्जनों गांवों को इस परेशानी से निजात मिल सके। इसी तरह बोरड़ा गांव की पानी निकासी नहीं होने से पूरे गांव में पानी भर चुका है तथा चारों ओर हादसे का सबब है।

गांव में लोग तथा बच्चे बीमार हो रहे हैं। मार्गों पर तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है और मार्ग के दोनों तरफ गहरी खाइयाँ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d