प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड परिसर में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव में सोमवार रात डांडिया रास का रंगारंग आयोजन हुआ।
विहिप के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि गणेश महोत्सव में बीती रात को गणेश पांडाल में सज धजकर बच्चियों व महिलाओं द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति दी गई। इसमे शहर की महिलाए व बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष पंकज जैन व राकेश ओसवाल द्वारा गणेश पूजा कर आरती की गई। डांडिया रास में मुख्य अतिथि सखी सहेली ग्रुप की कमलेश मूंदड़ा, मोनिका सुराणा, निधि गर्ग, स्मिता शर्मा, नीलम मनचंदा, वंदना तोषनीवाल, सरोज सिंहल का दुर्गा वाहिनी की सदस्यों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। डांडिया रास प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रस्तुति पर उपहार दिया गया। राकेश ओसवाल ने बताया की मंगलवार रात को महिलाओ द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री विशाल राव, जितेंद्र चौधरी, जसवंत सिंह, भागचंद सेन, बजरंग दल से खेमचंद, तेजेंद्र, गोविंद, दीपक, नितेश, जितेंद्र मेहता आदि प्रतिदिन सहयोग कर रहे हैं।


