Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damआधा दर्जन गेटों से 24 हजार 40 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

आधा दर्जन गेटों से 24 हजार 40 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

पांचवें दिन भी खुले हैं बीसलपुर डैम के गेट


Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा वर्ष में प्रदेश के महत्वपूर्ण बांध बीसलपुर डैम के पूर्ण जलभराव के बाद अधिशेष पानी की निकासी की जा रही है। यह निकासी मंगलवार को पांचवें दिन भी लगातार जारी रही। हालांकि इन पांच दिनों के भीतर आवक घटने व बढ़ने से खोले गए गेट की ऊंचाई में बदलाव किया गया।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार मौजूदा समय में गेट नं 7 से लेकर 12 तक पानी की निकासी की जा रही है। इन गेटों से 24040 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। जबकि बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर 4.10 मीटर का गेज जारी है। लिहाजा त्रिवेणी एवं लोकल कैचमेंट एरिया से हो रही पानी की आवक को।गेटों के माध्यम से निकासी की जा रही है। बता दे की त्रिवेणी से 3709 क्यूसेक एवं लोकल कैचमेंट एरिया से 20331 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जिसे गेट खोलकर निष्कासित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को बांध के पूर्ण जल भराव के बाद गेटों से पानी की निकासी शुरू की गई थी। शुरुआत में महज दो गेट खोले गए थे, जो बाद में बढ़कर आधा दर्जन हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d