Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बालाजी कबड्डी क्लब बीजवाड़ द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में सोमवार रात बोगला वर्सेस बडला की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बोगला टीम ने जीत हासिल की।
यहां शंकर लाल धाकड़ और शंकर लाल रेगर ने से अंपायर की भूमिका निभाई तथा मंच संचालक नीरज कुमार जैन ने किया। संयोजक सांवरलाल गुर्जर व व्यवस्थापक देशराज गुर्जर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को प्रथम विजेता टीम को 7 हजार रुपए नकद राशि और ट्रॉफी दी गई। जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 5100 हजार रुपए दिए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हेमराज टांक, शंकर लाल कुड़ी, केदारमल गुर्जर उपस्थित थे। समारोह के अध्यक्ष बीजवाड़ सरपंच भंवरलाल कुमावत ने समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता की निर्णायक समिति में हेमराज नागा, राधेश्याम कुड़ी ओर अमित कुमार गुर्जर थे।



