Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेशकीमती जमीन की दी पावर ऑफ...

महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बेशकीमती जमीन की दी पावर ऑफ अटॉर्नी

6 जनों के विरुद्ध जहाजपुर थाने में मामला दर्ज


Jahazpur News 29 अक्टूबर (मोहम्मद आजाद नेब) फर्जी आधार कार्ड बना बेशकीमती जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी बनाने के मामले में जहाजपुर थाने में महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे लेकर जान-बूझकर दस्तावेज़ों की नकली कॉपी बनाने, जालसाजी कर संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने, किसी के दस्तावेज़ या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को बेईमानी से या कपटपूर्वक असली के रूप में इस्तेमाल करने, संपत्ति के साथ विश्वासघात करने, मूल्यवान प्रतिभूति को बनाने, बदलने या नष्ट करने, गैरकानूनी काम को करने के लिए आपस में समझौता करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि पीड़िता राजराजेश्वरी ने सोमवार शाम थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुश्तैनी जायदाद ग्राम घांधोला पटवार हल्का कुराड़िया तहसील जहाजपुर जिला शाहपुरा में खसरा संख्या 1524/1409 रकबा 6.4800 हैक्टेयर, खसरा संख्या 1621/409 रकबा 0.0540 हैक्टेयर गेमुचाह खसरा संख्या 409/2 रकबा 8.3484 हैक्टेयर कुल किता 3 रकबा 14.8824 हैक्टेयर स्थित है, जो कि पीड़िता के खातेदारी मे दर्ज है।

प्रार्थीया द्वारा उपरोक्त आराजीयात को किसी भी व्यक्ति को रहन, बेचान, बख्शीश, अन्तरण नही किया गया है। यह जमीन जहाजपुर से देवली सडक मार्ग पर है। आरोप लगाया कि जिसे धोखाधड़ी पूर्वक षड्यंत्र रचकर हड़पने के लिए अभियुक्तों ने कूटरचना की। परस्पर मिलीभगत कर प्रार्थी की आराजीयात को खुर्द बुर्द करने व धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को एक फर्जी महिला अभियुक्त ने प्रार्थीया के नाम कूटरचित आधार कार्ड तैयार करवा कर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी निष्पादन करवा ली। उक्त फर्जी महिला की पहचान मेरे नाम से अभियुक्त पवन सिंह व संजय सिंह ने की है, जो 18 अक्टूबर को तहसील जहाजपुर के पुस्तक संख्या 4 जिल्द संख्या 5 पृष्ठ संख्या 101 संख्या 202403036400018 पर पंजीबद्ध किया गया है।

अतिरिक्त पुस्तक संख्या 4 जिल्द संख्या 8 के पृष्ठ संख्या से पर चस्पा की गई। रिपोर्ट में बताया कि अभियुक्तों ने प्रार्थीया की जगह छदम नाम की महिला को उपस्थित करके कीमती प्रतिभूमि प्राप्त करने के उ‌द्देश्य से कुटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d