Deoli News 29 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा उपचुनाव में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के संदेश देते हुए सोमवार शाम पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
जानकारी के अनुसार यह फ्लैग मार्च सीआरपीएफ बल के अधिकारियों व सशस्त्र जवानों के साथ किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी देवली मनोज कुमार मीणा, देवली डीएसपी रामसिंह, थाना प्रभारी राजकुमार नायक एवं बल के अधिकारी पुलिस थाने से रवाना हुए, जो मुख्य बाजार, पटवा बाजार, जहाजपुर चुंगी नाका, यहां से महेश नर्सिंग होम, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, कीर मोहल्ला समेत क्षेत्र से होकर गुजरे। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस एवं प्रशासन, अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष में निर्भीक होकर मतदान करने एवं आगामी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया। सीआरपीएफ के जवानों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ देवली की भौतिक स्थिति भी देखी और समझी।



