Sunday, July 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsजीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजाड़ नदी पेच की बावड़ी के पास रविवार को कमांडर जीप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों घायलों को हाईवे एंबुलेंस की सहायता से देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार केकड़ी निवासी रामेश्वर पुत्र बजरंग लाल रेगर और मुकेश माली रविवार को मोटरसाइकिल से लकड़ेश्वर महादेव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बजाड़ नदी पेच की बावड़ी के पास उनकी बाइक को एक कमांडर जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामेश्वर पुत्र बजरंग लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मुकेश माली का देवली उपजिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर हिंडोली थाने के हैडकांस्टेबल राजपाल और कांस्टेबल लोकेश कुमार और दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

मामले को लेकर मृतक के भाई पप्पू पुत्र बजरंग लाल रैगर, निवासी भैरु गेट रैगर मोहल्ला केकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का शाम को देवली उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक मजदूरी करता था।

आमने-सामने की भिड़ंत में देवली के व्यवसायी की मौत हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here