(बिज़नेस न्यूज़)
Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय शोरूम गोयल हीरो पर साइनोर मीडिया टीम (अजमेर) के तत्वावधान में स्प्लेंडर एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर प्लस बाइकों के लिए एक विशेष माइलेज कैंप का सफल आयोजन हुआ। इस दौरान टीम ने ग्राहकों को माइलेज परीक्षण की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी।
अभियान के तहत सभी भाग लेने वाली बाइकों की शुरुआती किलोमीटर रीडिंग दर्ज की गई और टायरों में हवा के दबाव की जांच की गई। गोयल हीरो के जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने बताया कि इसके बाद पेट्रोल पंप पर सभी प्रतिभागियों की बाइकों में नि:शुल्क फुल टैंक ईंधन भरवाया गया। प्रक्रिया के अनुसार सभी बाइक्स को 34 किलोमीटर की दूरी तक चलाया गया, जिसके बाद ईंधन खपत के आधार पर सटीक माइलेज निकाला गया। इस प्रतिस्पर्धा में एचएफ प्रो ने 113.33 किमी/लीटर का माइलेज देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एचएफ डीलक्स ने भी 113.33 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ द्वितीय स्थान औऱ स्प्लेंडर प्लस ने 112.90 किमी प्रति लीटर का माइलेज दर्ज करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान के विजेताओं को उपहारों से सम्मानित किया गया। यहां ग्राहकों ने हीरो मोटोकॉर्प की गुणवत्ता और बेहतरीन माइलेज क्षमता पर संतोष व्यक्त किया।


