व्यापार संगठनों ने किया स्वागत
Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) रोशन लाल मीणा सोमवार को देवली पहुंचे। इस दौरान स्थानीय नगर पालिका सभागार हाल में सीएलजी सदस्यों, छात्राओं, महिलाओं, विभिन्न संगठनों और व्यापारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
कार्यक्रम देवली डीएसपी हेमराज मुंड और थाना प्रभारी प्रीती रत्नू भी थी। बैठक में मुख्य रूप से एसपी ने मुख्यमंत्री और डीजीपी के विजन के अनुरूप पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। एसपी रोशन मीणा ने बताया कि देवली थाने में महिला एसएचओ की नियुक्ति और विशेष “कालिका यूनिट” का गठन इसी नवाचार का हिस्सा है, ताकि महिलाएं बिना किसी झिझक के अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा सकें और मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। इस दौरान व्यापार महासंघ के दोनों धड़ों ने उनका साफा, माला।पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। श्री व्यापार महासंघ की ओर से सुरेश अग्रवाल तथा व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में एसपी का स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार महासंघों से जुड़े अंकित नाटाणी, राजीव भारद्वाज, सोनू गोयल, नीतू गोयल, आशीष पंचोली, विनोद साहू, नेमी साहू, दिनेश जैन, राकेश ओसवाल, प्रमोद मंगल, अमित गौतम, मुकेश गोयल, उमाशंकर खूंटेटा, बेणी प्रसाद टाक, अनिल गोयल, ओम मंगल, महेश सिंहल, प्रहलाद साहू और रामबाबू जैन समेत कई व्यापारी एवं सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों ने एसपी को शहर व आसपास के इलाकों में पनप रहे अवैध नशे के कारोबार और अन्य गोरखधंधों पर लगाम कसने का निवेदन किया। एसपी ने सभी की समस्याएं और सुझाव सुने व सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया।


