Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली ब्लॉक में स्काउट-गाइड स्थानीय संघ की टीम ने 24 से 27 जुलाई तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर स्काउट-गाइड गतिविधियों का जायजा लिया और उनका संबलन किया।
संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि यह अभियान जिला मुख्यालय टोंक के सीओ के मार्गदर्शन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर एवं तथा प्रधानाचार्य राजीव शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। पीएमश्री राज उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली, महात्मा गांधी विद्यालय देवली, राजकीय महाविद्यालय देवली, शिव महाविद्यालय सिरोली, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी और महात्मा गांधी विद्यालय दूनी का विजिट किया गया। इस दौरान शिविरों में स्काउट्स की सहभागिता, इको क्लब और पौधारोपण जैसे कार्यों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न परिसरों में पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान अर्जुन लाल बुनकर, वसुधा शर्मा, डॉ. एमपी वर्मा, कैलाश वर्मा, मनीष कुमार, राजीव शर्मा और शिवजी लाल चौधरी को स्थानीय संघ द्वारा स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।



