Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को देवली की आवाज के बैनर तले पूर्व सैनिकों एवं लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों ने शहीद स्मारक पर नियमित साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, पूर्व सैनिकों को भूमि आवंटन तथा सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग उठाई। इस संबंध में सीआईएसएफ कमांडेंट को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र लिखने की मांग की गई। नगर पालिका प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों का 15 अगस्त तक निस्तारण कर दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ धरना समाप्त हुआ। धरने में सुबेदार रतन सिंह, सुबेदार मेजर सोहनलाल, गोपाल सिंह राजावत, यादव राय, नीरज शर्मा, सौरभ जिंदल, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, रमेश गोयल, मोतीलाल ठागरिया, राजू ग्वाला एवं चौथमल वर्मा सहित पूर्व सैनिक और लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शहीद स्मारक की चारदिवारी की जाली भी टूट गई थी।



