Sunday, July 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपीएम बोले- "कारगिल के वीर प्रेरणा हैं" देश के युवा, विज्ञान और...

पीएम बोले- “कारगिल के वीर प्रेरणा हैं” देश के युवा, विज्ञान और खेल में दिखा रहे प्रतिभा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री “मन की बात” का


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 136वें संस्करण का सीधा प्रसारण सुना। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकलेश मीणा का आतिथ्य रहा।

शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने विज्ञान एवं खेल के क्षेत्र में युवाओं की सफलता, भारत का अंतरिक्ष में निजी क्षेत्र का कमाल, पर्यावरण एवं समाज के प्रति दायित्व और स्थानीय उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर कार्यकर्ताओं से बूथ समिति के निर्माण पर विशेष जोर देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, आशीष पंचोली, नंदलाल माली, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा, किशन बैरवा, शिव धाकड़, कुणाल साहू समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here