Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कारगिल के वीर शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा देवली के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर सभी जांबाज शहीदों को याद किया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में टीकम सेन, शम्मी रंगरेज, रमेश गोयल, सजग खंडेलवाल, सम्पत सुवालका, राजीव जैन, राजू ग्वाला, सोहनलाल ठागरिया, नीरज शर्मा, अख्तर उल्ला खान, मोहम्मद इदरीस और मोतीलाल ठागरिया सहित भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने पालिका प्रशासन द्वारा तीन माह में भी शहीद स्मारक की दुर्दशा पर नाराजगी प्रकट की तथा रेलिंग, रोशनी, कैमरे, साफ-सफाई और चौकीदार समेत कार्य के लिए शीघ्र पुनः प्रशासन को अवगत कराने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।



