Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा के कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को सांसद हरिश्चंद्र मीणा व विधानसभा प्रभारी विधायक हरिमोहन शर्मा ने किया।
इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में एक सभा का आयोजन हुआ। इसमें सांसद हरिश्चंद्र मीणा, विधानसभा प्रभारी विधायक हरिमोहन शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा सहित शामिल हुए है। इस दौरान नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए सांसद समेत नेताओं ने कहा कि सब एकजुट होकर आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीणा को जिताए। कांग्रेस की सरकार में गरीब जनहित व लोगों के हित में काम हुए। जब से भाजपा सरकार आई है। जनता परेशान है, किसान परेशान है। लोगों के बिजली के बिल बढ़ गए हैं। विधानसभा के कार्यकर्ता स्थानीय को टिकट दिलाने की बात कर रहे थे। लोगों की मांग पर प्रत्याशी बनाया है। पूरी विधानसभा में अच्छा माहौल है। पहले की तरह इस बार भी देवली उनियारा से कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।



