Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsनकदी, शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें- सामान्य पर्यवेक्षक

नकदी, शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें- सामान्य पर्यवेक्षक


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सामान्य पर्यवेक्षक आशीष ठाकरे एवं व्यय पर्यवेक्षक रूचिता सत्यवादी ने सोमवार को जिले के एनफोर्समेंट अधिकारियों की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भी मौजूद थे।

सामान्य पर्यवेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए ईएसएमएस (चुनावी जप्ती प्रबंधन प्रणाली) की प्रक्रिया एवं जब्ती की कार्यवाही के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में नकदी, शराब और संदिग्ध गतिविधियों पर एनफोर्समेंट अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी, पुलिस, वाणिज्य कर विभाग, परिवहन, बैंक, आयकर, वन एवं खनिज के अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। फील्ड में गश्त कर रही टीमों को मुस्तैदी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने कहा कि चुनावों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन-बल और चुनावी प्रलोभनों के इस्तेमाल पर नज़र रखने के लिए एक नई तकनीक (ईएसएमएस) बनाई है। उन्होंने बताया कि इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम ऐप पर नकद, शराब और अन्य ड्रग्स की एंट्री करनी होगी। अधिकारी सक्रियता से मॉनिटरिंग करते हुए चुनाव जब्ती प्रबंधन प्रणाली के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अवैध सामग्री की जब्ती के लिए विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने वाहनों की जांच के समय पूरी सावधानी के साथ मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं जिले के बॉर्डर एरिया पर आने-जाने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग करने के निर्देश दिए। ऐसे स्थानों की भी चेकिंग करने के निर्देश दिए, जहां अवैध सामग्री एवं शराब रखे जाने की आशंका हो।

मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

विधानसभा उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर सोमवार को सामान्य पर्यवेक्षक आशीष ठाकरे एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की उपस्थिति में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। मतदान दलों के साथ-साथ आरक्षित दलों का भी रेंडमाइजेशन किया। इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौकरिया, सीईओ परशुराम धानका, एनआईसी के डीईओ रमेशचंद जैन, एडीईओ सुशील कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बुद्धिप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d