Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव-2024 के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई।

सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव-2024 (देवली-उनियारा) सीट के लिए नेशनल फ्यूचर पार्टी के रामदेव एवं निर्दलीय उम्मीदवार ओमप्रकाश का नामांकन संवीक्षा के दौरान खारिज किए गए।


