Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसमरावता प्रकरण को लेकर जनसुनवाई में नहीं आया कोई भी व्यक्ति

समरावता प्रकरण को लेकर जनसुनवाई में नहीं आया कोई भी व्यक्ति

प्रकरण को लेकर व्यक्ति अपना पक्ष रख सकते है-संभागीय आयुक्त


Desk News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान नगरफोर्ट तहसील के ग्राम समरावता में घटित घटना के संबंध में राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक जांच के लिए संभागीय आयुक्त अजमेर महेश चंद्र शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसे लेकर संभागीय आयुक्त शुक्रवार को टोंक आए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज ओमप्रकाश भी साथ थे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि समरावता गांव से कोई भी प्रभावित व्यक्ति, हितबद्ध, कोई पक्षकार एवं अन्य निष्पक्ष व्यक्ति अपना पक्ष रखने के लिए सर्किट हाउस नहीं आया। लेकिन समरावता घटनाक्रम के संबंध में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लिया गया।

साथ ही संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। शर्मा ने कहा कि प्रकरण को लेकर अभी जांच जारी है, जो भी व्यक्ति अपना पक्ष रखना चाहे निष्पक्ष होकर कह सकते है। सशपथ बयान दे सकते है। जांच समाप्त होने के बाद राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। टोंक मुख्यालय के सर्किट हाउस में सुनवाई इस वजह से रखी गई, ताकि यहां कोई भी व्यक्ति आकर अपनी बात निष्पक्ष रूप से रख सके। प्रकरण को लेकर आगे भी सुनवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एडीएम रामरतन सौकरिया, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

संभागीय आयुक्त शर्मा ने शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय, जिला परिषद, जिला रसद अधिकारी, कोषाधिकारी एवं जिला कारागृह का निरीक्षण किया।

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं विकास आयोग के अध्यक्ष शनिवार को टोंक में

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक 18 जनवरी को टोंक आएंगे। राज. अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना निदेशक ने बताया कि नायक शनिवार को स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही सुबह 10 बजे सर्किट हाउस टोंक में प्रेस वार्ता करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d