Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर और अवैध विस्फोटक सामग्री (डिटोनेटर व सोलर विस्फोटक) ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ा है।
इस मामले में परिवादी एएसआई शिवकुमार ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मौके से आरोपी बाबूलाल पुत्र केसरालाल मीना निवासी राजकोट थाना दूनी को जरिए फर्द गिरफ्तार है। जिसके कब्जे से विस्फोटक सामग्री और ट्रैक्टर मय मशीन जब्त कर लिए गए हैं। मौके पर महिंद्रा 475 डीआई लाल रंग का बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर मिला, जिसके पीछे नीले रंग की कंप्रेशर मशीन जुड़ी हुई थी। कंप्रेशर मशीन पर बने बक्से में रखे एक पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे से तीन जिलेटिन सेल और एक ड्रिल मशीन बरामद की गई।
बरामद सेलों पर सुपरपावर 90 एक्स डेंजर एक्सप्लोसिव्स लिखा हुआ पाया गया। इसके अलावा कट्टे से एक ड्रिल मशीन भी बरामद की गई, जिसे पुलिस ने नियमानुसार जब्त कर लिया है।


