Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरिश्चंद्र मीणा के निर्देशानुसार 23 जुलाई को देवली में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन होगा।
कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रमेश गोयल ने बताया कि ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पेट्रोल पंप चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर दोपहर एक बजे धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लॉक व नगर कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होकर भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।



